बर्मिंघम : पूर्व कप्तान ज्योफ्री बायकॉट ने भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिये इंग्लैंड की टीम में आदिल राशिद के चयन की आलोचना करते हुए इस लेग स्पिनर को ‘बिगड़ैल बच्चा’ करार दिया जिसकी टेस्ट टीम में वापसी नहीं होनी चाहिए थी। बायकॉट ने डेली टेलीग्राफ में लिखा, ‘‘इंग्लैंड ने आदिल राशिद के रूप में ऐसे खिलाड़ी का चयन किया है जिसका चयन वास्तव में होना ही नहीं चाहिए था।
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में आदिल राशिद की वापसी, पोर्टर भी शामिल
ऐसा खिलाड़ी जो यार्कशर की तरफ से चार दिवसीय क्रिकेट में नहीं खेलता है क्योंकि वह दिल से इसे नहीं चाहता है लेकिन वही इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट मैच खेलेगा। बकवास।’’ यार्कशर ने भी राशिद के चयन पर नाराजगी जतायी थी क्योंकि इस सत्र में इस स्पिनर ने खुद को लंबे प्रारूप के लिये अनुपलब्ध रखा था।


Download Android App
Download iOS App



