Tej Pratap Yadav Threat: तेज प्रताप को धमकाने वाले शख्स को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Summary :

बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव लगातार सुर्खियों में रहते हैं।अकसर वो अपने सपनों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल रहते है लेकिन इस बार वो मिली धमकी को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए है।

बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव  लगातार सुर्खियों में रहते हैं।अकसर वो अपने सपनों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल रहते है लेकिन इस बार वो मिली धमकी को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए है।
तेज प्रताप को धमकी भरा फोन
तेज प्रताप को हाल ही में बिहार के औरंगाबाद से फोन पर धमकी मिली थी। जिसके  बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए द 24 घंटे के अंदर फोन पर धमकी देने वालो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।  गिरफ्तार युवक का नाम सुनील कुमार मंडल  है जो कि आरजेडी विधायक का साला है। इसका खुलासा युवक ने  न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के दौरान किया है।
 सुनील आरजेडी विधायक का साला निकला
गिरफ्तार युवक सुनील ने बताया कि वह गोह के आरजेडी विधायक भीम कुमार सिंह का साला है। वो आरजेडी का न सिर्फ सक्रिय कार्यकर्ता है बल्कि उसके परिवार की घनिष्ठता भी लालू परिवार से है। उसने बताया कि उसके पिताजी चंद्रदीप मंडल ने अपनी  जमीन लालू द्वार बनाने के लिए दे दी जिससे पूरे परिवार की जीविका चला करती थी।
सुनील ने किए कई खुलासे
सुनील ने आगे बताया कि 17 अप्रैल सोमवार को स्कूटी सर्विसिंग को लेकर एक युवक और उसके साथियों के साथ हीरो बाइक शो रूम लारा एजेंसी में झड़प हुई थी। झड़प के बाद  तोड़फोड़ भी हुई थी। इसके बाद  शो रूम के केयर टेकर अजय यादवेंदु ने सोमवार को पुलिस के पास मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में   कामा बिगहा के निरंजन कुमार विकास सिंह के अलावा चार लोगों को अभियुक्त बनाया था।
सुनील ने माफी मांगने के लिए फोन किया
वहीं सुनील की कहना है कि उसने समझौता करने को लेकर फोन किया था।
सुनील ने बताया कि घटना के बाद आरोपित के परिजन मामले में माफी मांगते हुए समझौता कराने की बात कही थी।  इसी बात को लेकर उसने मंत्री तेज प्रताप यादव के मोबाइल पर बात की थी और सबको माफ कर देने का आग्रह किया था।  सुनील ने कहा कि इसके बाद धमकी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी ने खुद को  निर्दोष  बताया
उसने खुद को निर्दोष बताते हुए  कहा कि उसने विधायक के साथ-साथ कई लोगों को फोन भी किया, लेकिन किसी ने न तो उसका साथ दिया और न ही उसकी मदद की।  गिरफ्तार किए जाने के बाद युवक सुनील को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Desk Team