राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ‘‘समान विचारधारा’’ वाले दलों से गठबंधन कर असम में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। यादव ने गुवाहाटी की अपनी पहली यात्रा के दौरान कहा कि वह पहले ही कांग्रेस से बात कर चुके हैं और गठबंधन को औपचारिक रूप देने के लिए एआईयूडीएफ के साथ बाद में बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम समान विचाराधारा वाले दलों से बात कर रहे हैं।’’ यादव ने कहा कि कांग्रेस और एआईयूडीएफ के अलावा राजद अन्य छोटे दलों के संपर्क में भी है।
उन्होंने कहा, ‘‘बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लगभग पांच फीसदी हिंदी भाषी लोग हैं। हमारे पास 11 सीटों पर ऐसे लोगों की संख्या काफी है, लेकिन हम केवल वहीं लड़ेंगे जहां जीतने की संभावना अधिक होगी।’’ राजद के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि वह भाजपा और उसके सहयोगियों के खिलाफ चुनाव प्रचार करने के लिए अन्य चुनाव वाले राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी का भी दौरा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



