Telangana: निजामाबाद में केमिकल के डिब्बे में हुआ ब्लास्ट, धमाके में एक व्यक्ति घायल

Summary :

तेलंगाना के निजामाबाद में बीते शनिवार को हुए एक ब्लास्ट में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिली है। अब इस मामले में पुलिस ने बताया है कि केमिकल के डिब्बे को हिलाने के बाद धमाका हुआ था।

तेलंगाना के निजामाबाद में बीते शनिवार को हुए एक ब्लास्ट में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिली है। अब इस मामले में पुलिस ने बताया है कि केमिकल के डिब्बे को हिलाने के बाद धमाका हुआ था।
हादसे में घायल हुआ व्यक्ति 
 इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए वन टाउन थाने के एसएचओ ने कहा कि पुलिस की टीम को धमाके की सूचना मिली थी।  यह घटना देर रात 10 बजे की है। इस घटना में घायल शख्स ने बताया कि धमाका तब हुआ जब उसने केमिकल के डिब्बे को हिलाने की कोशिश की। इसके बाद मौके पर दमकल विभाग को बुलाया गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया और वह ठीक है। 
केमिकल के डिब्बे को हिलाते ही हुआ जोरदार धमाका 
बता दे कि बीते शनिवार को तेलंगाना के निजामाबाद के बड़ा बाजार इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया था। यहां केमिकल के एक डिब्बे में विस्फोट होने से एक शख्स घायल हो गया था। जिसके बाद  दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया था। इस हादसे में घायल व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीँ इस मामले में कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें पुलिस की एक टीम मौके पर कुछ सबूत  इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है। 

Desk Team