हिमाचल में भाजपा पार्टी का सूपड़ा साफ हो चुका है पिछले पांच साल से राज्य में मोदी सरकार का ही राज चल रहा था लेकिन जनता ने इस बार फिर इतिहास को दोहराते हुए पाच साल सरकार का फैरबदल करते हुए कांग्रेस पार्टी को इस बार मौका दिया है। 68 विधानसभा सीटो में कांग्रेस ने 40 का आकड़ा पाकर बहुमत हासिल कर लिय़ा था। हिमाचल में अगल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे
और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री होंगे। कुछ ही देर में इनका शपथ समारोह आयोजित होने वाला है और जिसमें कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं को आमंत्रित दिया गया है। राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज शिमला पहुंचे है।
शपथ समारोह में शामिल होंगे राहुल और प्रियंका गांधी
मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ यात्रा के 95वें दिन की शुरुआत सुबह छह बजे करने के बाद तेरह किलोमीटर की पदयात्रा के बाद शिमला के लिए रवाना हुए।
श्री गहलोत एवं श्री पायलट भी शिमला के लिए रवाना हुए और तीनों नेता मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शिमला पहुंच गए। समारोह के बाद श्री राहुल गांधी वापस राजस्थान लौट आयेंगे और रविवार की शेष नौ किलोमीटर की अपनी शाम की पदयात्रा पूरी करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



