तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस ने सोमवार को कहा कि दुब्बाक सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में उसकी उम्मीदवार दिवंगत सोलीपेट रामालिंगा रेड्डी की पत्नी सोलीपेट सुजाता होंगी।

पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के. चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव के लिए सुजाता को उम्मीदवार घोषित किया। रामालिंगा रेड्डी की इसी साल अगस्त में बीमारी से मृत्यु होने के कारण दुब्बाक सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।


Download Android App
Download iOS App



