कॉमेडी का सबसे सफल और मजेदार शो ‘द कपिल शर्मा’ लगभग हर हफ्ते धूम मचाता है। इस शो की एक खासियत यह भी है कपिल शर्मा शो के किरदार न केवल दर्शकों का मनोरंजन करते हैं,बल्कि लोगों का जमकर मनोरंजन भी करते हैं। वहीं बीते सप्ताह कपिल शर्मा के शो पर महाभारत की कास्ट आई थी,जिसके साथ कपिल शर्मा और अन्य किरदारों ने खूब मस्ती भी की,मगर इस एपिसोड में भीष्म पितामह यानी की मुकेश खन्ना शो पर कहीं दिखाई नहीं दिए।

ऐसे में हाल ही में अभिनेता मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा के चर्चित शो में न जानें की वजह सभी को बताई है। दरअसल मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है,इतना ही नहीं अपनी इस पोस्ट के जरिये मुकेश ने कपिल के शो पर जमकर अटैक किया और इस पॉपुलर शो को उन्होंने एकदम वाहियात और फूहड़ता से भरा हुआ भी बताया है।

ये रहा मुकेश खन्ना का इंस्टाग्राम पोस्ट
मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखते हुए बताया ये प्रश्न वायरल हो चुका है कि महाभारत शो में भीष्म पितामह क्यों नहीं? कोई कहता है उनको इंवाइट नहीं किया गया। कोई कहता है उन्होंने ख़ुद मना किया। ये सच है कि महाभारत भीष्म के बिना अधूरी है। ये सच है कि इंवाइट न करने का सवाल ही नहीं उठता। ये भी सच है की मैंने ख़ुद मना कर दिया था।

अब ये भी सच है कि लोग मुझसे पूछेंगे कि कपिल शर्मा जैसे बड़े शो को कोई मना कैसे कर सकता है? बड़े से बड़ा एक्टर जाता है। जाते होंगे, लेकिन मुकेश खन्ना नहीं जाएगा!

मुकेश खन्ना आगे लिखते हैं कि यही प्रश्न गूफ़ी ने मुझसे पूछा कि रामायण के बाद वे लोग हमें इंवाइट करने वाले हैं। मैंने कहा तुम सब जाओ मैं नहीं जाऊंगा। कारण ये कि भले ही कपिल शर्मा शो पूरे देश में पॉप्युलर है। परंतु मुझे इससे ज़्यादा वाहियात शो कोई नहीं लगता। फूहड़ता से भरा हुआ, डबल मीनिंग जुमलों से भरपूर, अश्लीलता की ओर हर पल मुड़ता हुआ ये शो है, जिसमें मर्द, औरतों के कपड़े पहनता है। घटिया हरकतें करता है और लोग पेट पकड़ कर हंसते हैं।

मुकेश लिखते हैं, इस शो में लोग क्यों हैं करके हंसते हैं। मुझे आज तक समझ नहीं आया। एक बंदे को सेंटर में सिंहासन पर बिठा कर रखते हैं। उसका काम है हंसना। हंसी न भी आए तो भी हंसना। इसके उन्हें पैसे मिलते हैं। पहले इस काम के लिए सिद्धु भाई बैठते थे। अब अर्चना बहन बैठती हैं। काम? सिर्फ़ हा हा हा करना!!

एक उदाहरण दूंगा। आप समझ जाएंगे कि कॉमेडी का स्तर कितना घटिया है इस शो में। आप सबने देखा होगा। इसके पहले का रामायण शो। कपिल, अरुण गोविल को पूछता है। आप बीच पर नहा रहे हो। भीड़ में से एक बंदा चिल्ला कर बोलता है.. अरे देखो-देखो राम जी भी वीआईपी अंडरवियर पहनते हैं! आप क्या कहेंगे? मैंने सिर्फ़ प्रोमो देखा। उसमें अरुण गोविल जो श्री राम जी की इमेज लेकर घूमते हैं, सिर्फ़ मुस्कुरा दिए। जिसको दुनिया राम के रूप में देखती है, उससे आप यह घटिया प्रश्न पूछ कैसे सकते हैं! नहीं मालूम अरुण ने जवाब में क्या कहा। मैं होता तो कपिल का मुंह बंद करा देता। इसीलिए मैं नहीं गया।


Download Android App
Download iOS App



