तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने बुधवार को कहा कि देश के अन्य राज्यों की तुलना में तेलंगाना में अपराध दर कम है। हैदराबाद के एलबी इंडोर स्टेडियम में पुलिस झंडा दिवस परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने अपराध नियंत्रण में सफलता हासिल करने के लिए राज्य पुलिस की सराहना की। गृह मंत्री ने कहा कि यह पुलिस के प्रयासों का ही रूप है कि तेलंगाना राज्य के गठन होने के बाद से हैदराबाद में सांप्रदायिक हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है।
शहर में हर त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और हिफाजती के लिए पुलिस को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। साइबर क्राइम से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए एक महीने तक ‘साइबहर’ नामक अभियान का संचालन किया गया। पुलिस महानिदेशक एम महेंदर रेड्डी ने कहा कि राज्य में अपराध दर में कमी आई है। उन्होंने यह दावा किया कि तेलंगाना पुलिस की देश में अपनी एक खास पहचान है।


Download Android App
Download iOS App



