तेलंगाना के नारायणगुडा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। एक शख्स ने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और अपने 10 महीने के बेटे और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एस. लक्ष्मीबाई नाम की महिला शिकायत लेकर थाने आई थी।
तीनों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी
आरती की मां ने बताया कि 7 नवंबर को वह नगुला लेकर अपनी फूल की दुकान पर आई थी, जो कि नारायणगुड़ा में ही है। शाम के करीब 7 से 8 बजे थे। दुकान में आरती, नागराजू और उनका 10 महीने का बेटा विष्णु भी था। गुस्से में नगुला ने तीनों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। फिर मौके से फरार हो गया।
तीनों की हालत नाजुक बनी हुई थी
वहां मौजूद लोगों की मदद से तीनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, आरती और नागराजू 40% तक जल गए हैं। वहीं, विष्णु की हालत उनसे भी ज्यादा नाजुक बनी हुई है। फरार आरोपी की तलाश जारी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसे पकड़ने के लिए टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरती नगुला का घर छोड़कर मायके आ गई
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी एस. आरती की शादी 8 साल पहले 2014 में नगुला साईं से हुई थी। दोनों को एक पुत्र भी हुआ, जिसका नाम चरण रखा गया। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई शुरू होने लगा । परेशान होकर आरती नगुला का घर छोड़कर मायके आ गई। फिर नागराजू नाम के शख्स से उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया।
नागराजू और आरती दोनों साथ रहने लगे और जिसके चलते आरती ने एक और बेटे विष्णु को जन्म दिया। लेकिन यह बच्चा नागाराजू का है। बच्चा अब 10 महीने का हो चुका है। परिवार हंसी-खुशी रह रहा था। लेकिन नागुला ये बात सहन नहीं कर पा रहा था। वह इस बात को लेकर कई बार आरती से लड़ता और उसे धमकाता भी रहता था । वह नागाराजू से भी लड़ता और उसे भी धमकी देता था ।


Download Android App
Download iOS App



