PAK एक्टर Yasir Hussain को Ranbir-Alia की बेटी का हाथ मांगना पड़ा भारी, ट्रोलर्स ने लगाई क्लास

Summary :

पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट टीम की हार को लेकर कामना करने वाली अभिनेत्री के बाद पाकिस्तान के मशहूर वीजे, एक्टर और होस्ट यासिर हुसैन चर्चाओं में आ गए हैं। यासिर ने रणबीर-आलिया की बेटी को लेकर कुछ पोस्ट किया है।

बीतों कुछ वक्त से
पाकिस्तानी एक्टर्स की दिलचस्पी बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स में बढ़ती जा रही
है और इस वजह से वह खूब लाइमलाइट भी बटोर रहे हैं। पाक स्टार्स अक्सर बॉलीवुड सितारों
की पर्सनल लाइफ पर कॉमेंट करते दिखाई दे रहे हैं जिसकी वजह से वह दोनों मुल्कों
में सुर्खियों में बने रहने का मौका मिल रहा है।

पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट टीम की हार को लेकर कामना करने
वाली अभिनेत्री के बाद पाकिस्तान के मशहूर वीजे
, एक्टर और होस्ट यासिर हुसैन चर्चाओं में आ गए हैं। यासिर ने
बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की न्यूबोर्न बेबी गर्ल को लेकर
कुछ ऐसा कह दिया है जिसके लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़क गया है।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Reach Mumbai Hospital; Baby Arriving Soon?

दरअसल, जब से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी-पापा बने है तभी से देश-विदेशों
से उन्हें बधाई मिल रही है और लोग उनकी बेटी पर बहुत प्यार भी लुटा रहे हैं।
सेलेब्स से लेकर फैंस सभी स्टार कपल की खुशी में खुश है। ऐसे में पाक अभिनेता यासिर
हुसैन ने भी आलिया और रणबीर की बेबी गर्ल को लेकर एक पोस्ट साझा किया है।

Yasir Hussain trolled for cheeky comment about Alia-Ranbir's daughter

जहां हर कोई आलिया और रणबीर को पैरेंट्स बनने की बधाई दे रहा है वहीं यासिर ने
कपल को बधाई देने की बजाए पाकिस्तान और भारत को लेकर टिप्पणी की है। इस बात से लोग
भड़क गए है क्योंकि पाक एक्टर ने अपने बेटे और आलिया की बेटी का नाम लेकर दोनों
मुल्कों के एक होने की बात कही है।

यासिर हुसैन ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर आलिया और रणबीर की फोटो शेयर
करते हुए लिखा,
‘तभी आज कबीर बहुत खुश है।
दो मुल्कों की दोस्ती के लिए मैं तैयार हूं।
‘ बता दें कि कबीर
यासिर के एक साल के बेटे का नाम है जिसका जिक्र वह अपने स्टोरी पर रह हैं।
 यासिर का यह
पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पाक एक्टर की पोस्ट देखने के बाद लोग उन्हें खरी-कोटी सुना रहे हैं। यासिर की
बात से सोशल मीडिया यूजर्स का पारा हाई हो गया है। यासिर की बात  पर रिएक्ट करते हुए लोगों का कहना है कि
‘यासिर इशारों-इशारों में अपने बेटे कबीर के लिए आलिया और
रणबीर की बेटी का रिश्ता मांग रहे हैं।
‘  सोशल मीडिया पर यासिर  को उनकी इस पोस्ट को लेकर ट्रोल किया जा रहा
है।

Desk Team