तेलंगाना की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सत्यवती राठौड़ ने बृहस्पतिवार को महबूबाबाद जिले में एक आंगनबाड़ी शिक्षिका द्वारा चार साल की बच्ची को गर्म बर्तन से चोट पहुंचाए जाने की कथित घटना की जांच का आदेश दिया। शिक्षका ने बच्ची के हाथ पर कथित तौर पर गर्म बर्तन रख दिया था।
ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकात्रियों के परामर्श जारी करने का निर्देश
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंत्री ने शिक्षिका को सेवा से निलंबित करने और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को बच्ची को चिकित्सा उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मंत्री ने साथ ही अधिकारियों को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचने के लिए आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए परामर्श जारी करने का भी निर्देश दिया।


Download Android App
Download iOS App



