Telangana: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को विधानसभा में घोषणा की कि राज्य सरकार शहर में एक और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण करेगी।
Highlights
- Telangana सीएम ए रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में किया घोषणा
- हैदराबाद में एक और बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
- मुक्केबाज निकित को भी दी गई वित्तीय सहायता और एक हाउस साइट
सीएम ए रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में किया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने का घोषणा
खेलों पर बहस के दौरान Telangana मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी(CM A Revanth Reddy) ने कहा कि नया स्टेडियम बेगरीकांचा में कौशल विश्वविद्यालय के पास बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के बारे में BCCI के साथ प्राथमिक चर्चा पहले ही पूरी हो चुकी है। राज्य सरकार मार्गदर्शन के लिए हरियाणा की खेल नीति का भी अध्ययन कर रही है।
कांग्रेस सरकार राज्य में खेलों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध- सीएम ए रेवंत रेड्डी
Telangana सीएम ए रेवंत रेड्डी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य में खेलों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है और उसने मौजूदा बजट में 321 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि यूसुफगुडा, गाचीबोवली, सरूरनगर और एल बी स्टेडियम जैसे मौजूदा स्टेडियमों में खेल गतिविधियों में कमी आई है, लेकिन राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं।
क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को Group-1 सरकारी नौकरी की पेशकश
खेलों को और अधिक बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को ग्रुप-1 सरकारी नौकरी और एक हाउस साइट की पेशकश कर रही है। मुक्केबाज निकित को भी वित्तीय सहायता और एक हाउस साइट दी गई है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नकारात्मक प्रभावों से बचाने के लिए खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा के अगले सत्र में खेल नीति पेश करने की घोषणा की और विपक्ष के सुझावों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि खेलों को बढ़वा देना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस पहल में सभी का सहयोग मांगा।


Download Android App
Download iOS App



