मतगणना केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण

Summary :

मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम और जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन द्वारा संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम और जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन द्वारा संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही इलैक्ट्रानिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम की प्रक्रिया का प्रशिक्षण ले रहे कार्मिकों के प्रशिक्षण का भी जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस दौरान पोस्टल बैलेट व ईटीपीबीएस मतगणना हाॅल और ईवीएम व वीवीपैट मतगणना हाॅल दोनों हाॅल के भीतर और आउटसाइड मतगणना के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं और सम्पादित किय जा रहे कार्यों का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को मतगणना हेतु की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं को इस तरह सम्पादित करने के निर्देश दिये कि मतगणना में किसी भी तरह परेशानी न हो और विभिन्न प्रकार के पहलुओं को ध्यान में रखते कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बेरिकेटिंग, प्रवेश निकासी मार्ग, विभिन्न प्रकोष्ठ (प्वाईंट) इत्यादि सब व्यवस्थित हों तथा मतगणना में लगे कार्मिकों के लिए मतगणना के दौरान पर्याप्त फैन व कूलर की व्यवस्था हो और सभी कार्य समय रहते पूर्ण कर लिये जायं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान कहा कि मत गणना स्थल पर विभिन्न स्थानों पर प्रवेश से लेकर निकासी मार्ग को स्मुथली बनाये और स्पष्ट संकेतक दर्शाते हुए मतगणना कार्य को अधिक व्यवस्थित बनायें।जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने सभी सम्बन्धित अधिनस्थ अधिकारियों को निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयारी करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व बीर सिंह बुदियाल व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजीशरण शर्मा, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि जे.एस चौहान, सहायक अभियन्ता ए.एम पुण्डीर व कनिष्ठ अभियनता सरीन कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंचल गोयल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुरेश कुमार, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रोहित कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

– सुनील तलवाड़

Desk Team