देश में लगातार महिलाओं से अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। महिलाएं और लड़कियों को परेशान करने के लिए लोग किसी भी हद तक गिरने को तैयार हैं। ये ताजा मामला केरल के त्रिशूर का है जहां पुलिस ने लड़कियों की स्कर्ट के नीचे से तस्वीरें लेने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
यह शख्स अपनी चप्पल में मोबाइल को ऐसे फिट कर लेता था कि मिलने वाली लड़कियों को कुछ भी भनक नहीं लग पाती थी और बातचीत की आड़ में यह उनकी अश्लील फोटो निकाल लिया करता था।
इस शख्स की पहचान बैजू के रूप में की गई है। वहीं मामला केरल के त्रिशूर जिले का है जहां कलोलसवम (स्कूल ऑर्ट फेस्टीवल) के दौरान यह अपनी चप्पल में छुपे कैमरे से लड़कियों की स्कर्ट के नीचे से तस्वीरें खींचने लगा।
रिपोर्ट के अनुसार, बैजू ने अपनी चप्पल के किनारे एक छेद कर यह कारनामा किया। उसने अंगूठे के पास चप्पल के सोल और उसके ऊपरी सतह के बीच मोबाइल फोन रखा था, जिसमें कैमरा लगा था। यह कैमरा उस छेद के जरिये ऊपर की तरफ था।
आपको बता दे कि लड़कियों को तो इस बात का पता नहीं चला लेकिन इस शख्स पर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने इसे धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक उसने शख्स को कई अजीबो-गरीब हरकतें करते देखा तो उन्हें पहले ही शक हो गया कि वो अपने पैरों से जरूर कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा है।
इससे पहले 2015 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। दिल्ली के एक वकील ने अपने जूते में कैमरा फिट कर लिया। ताकि वो लड़कियों के स्कर्ट के अंदर की तस्वीरें खींच सके। जापान में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



