हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः हरिद्वार शहर में विगत जुलाई माह में आयोजित हुए कांवड़ मेले में कुछ समय के लिए रखे गए करीब छह सौ सफाई कर्मचारियों को अभी तक किए गए कार्य का भुगतान नहीं हुआ है। भुगतान न मिलने से खफा आउटसोर्स सफाई कर्मियों ने नगर निगम पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।
बताते चलें कि कांवड़ मेले के दौरान जुलाई में सफाई व्यवस्था चाकचौंबद रखने के लिए करीब बीस दिन के लिए छह सौ सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गयी थी। लेकिन कांवड़ मेले को खत्म हुए एक महीने से ऊपर का समय खत्म हो चुका है। लेकिन कांवड़ मेले में आउटसोर्स पर रखे करीब छह सौ कर्मचारियों को अभी तक कार्य का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान की मांग का लेकर सफाई कर्मचारी नगर निगम परिसर में जमा हुए। आउटसोर्स कर्मी उषा बेदी, पूनम, बबीता, नीलम, मुनेश, दीपा, आंचल, भावना, बलजोरी, मोनिका, रिंकी, ब्रजेश, साहिल, राजकुमारी, बबलू और प्रभा ने कहा कि वह अपने किए गए कार्य का भुगतान को लेने कई बार आ चुके हैं, लेकिन अभी तक भी भुगतान नहीं हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



