मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के 134 वें स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा है कि कांग्रेस की स्थापना के बाद से ही भारत की आजादी के संघर्ष से लेकर देश के विकास में योगदान का गौरवशाली इतिहास रहा है। कमलनाथ ने कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर अपने ट्वीट में कहा कि आज के दिन कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हमें ‘संविधान बचाओ-भारत बचाओ’ का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने कई चुनौतियां और विषम परिस्थितियां है, हम सभी को शांतिपूर्ण ढंग से आपसी भाईचारे-प्रेम व सौहार्द से उनका सामना करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की पहचान हमारे संविधान और हमारी संस्कृति से है। हमारी संस्कृति सभी को जोड़ने वाली है। आज हमारी सामाजिक समरस्ता पर प्रहार होकर, संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ का प्रयास किया जा रहा है।

ठंड से ठिठुरा हिमाचल, पारा शून्य से नीचे, 31 दिसंबर से बारिश और बर्फबारी की संभावना
हम सभी कांग्रेसजन आज के दिन यह संकल्प ले कि हम संवैधानिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ सहन नहीं करेंगे, शांतिपूर्ण ढंग से जन-जन के साथ मिलकर इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने आजादी के लिये संघर्ष किया है, संघर्षो से हम घबराते नहीं, देश की पहचान खोने नहीं देंगे, संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। यह देश संविधान से चलेगा, तानाशाही से नहीं। यह हमारा कर्तव्य भी है।



Download Android App
Download iOS App



