भोपाल ( मनीष शर्मा)मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चाकचौबंद होनी चाहिए। अपराधी तत्वों के मन में शासन का खौफ होना चाहिए तथा जनता के मन में पूरा विश्वास। मध्यप्रदेश शांति का टापू है, यहां किसी भी असामाजिक तथा आपराधिक तत्व के लिए कोई स्थान नहीं है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नेमावर हत्याकांड जघन्यतम है। आरोपियों को पकड़ लिया गया है तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट में उनके विरूद्ध मुकादमा चलाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज अपने निवास पर कानून व्यवस्था के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ले रहे थे। बैठक में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी विवेक जौहरी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नेमावर की घटना से मैं अत्यंत आहत हूँ। जिन्होंने यह अपराध किया है वे नराधम हैं, उन्हें बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा तथा कठोरतम सजा दिलाई जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूर्ण रूप से खड़ी है। परिजनों को 41 लाख 25 हजार रूपए की सहायता दी गई है तथा आगे भी हरसंभव मदद दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



