पटना : शोषित समाज पार्टी बिहार प्रदेश की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विष्णु देव प्रसाद को उपाध्यक्ष, राकेश चन्द्रवंशी एवं बाल्मिकी प्रसाद को महासचिव, चन्द्रभूषण ठाकुर को सचिव, जमशेद आलम को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 24 जनवरी को स्व. जननायक कर्पूरी ठकाुर के जयंती के अवसर पर पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में मुख्य रूप से विष्णु देव प्रसाद, वाल्मिकी प्रसाद, प्रदीप पासवान, देशेश जलज, जमशेद आलम, चन्द्रभूषण ठाकुर, राकेश चन्द्रवंशी, रवीन्द्र कुमार, अरूण नटराज मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



