गुजरात में कोविड-19 के 485 नये मामले सामने आने से राज्य में इसके कुल मामले बुधवार को बढ़कर 18,117 हो गये जबकि 30 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1122 हो गयी। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग ने बताया कि राज्य में बुधवार को सामने आये 485 नये मामलों में से 290 मामले अकेले अहमदाबाद में सामने आये।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के 318 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी भी दी गयी जिसके साथ ही अबतक राज्य में 12,212 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 205 मरीज अकेले अहमदाबाद में ठीक हुए। विभाग ने कहा कि राज्य में ठीक होने की वर्तमान दर 67.4 फीसद है।
विभाग के मुताबिक गुजरात में फिलहाल 4783 मरीजों का उपचार चल रहा है। उनमें से 64 लोग जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। अहमदाबाद में बुधवार को 290 नये मामले सामने आये जिससे शहर में इसके कुल मामले बढ़कर 13,063 हो गए। साथ ही जिले में कोविड-19 संबंधी 22 मौतें होने से जिले में मृतक संख्या बढ़कर 910 हो गई।
सूरत में कोविड-19 के 77 नये मामले सामने आने से कुल मामले बढ़कर 1,793 हो गए। वडोदरा में 34 नये मामलों के साथ कुल मामले बढ़कर 1,140 हो गए। गांधीनगर में 39 नये मामले सामने आये और बनासकांठा में 10 नये मामले सामने आये। राज्य में अबतक 2,27,898 लोगों का कोविड-19 परीक्षण हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App



