छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद : भूपेश बघेल

Summary :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हैं कि राज्य में अनेक सुरम्य प्राकृतिक स्थल और ऐतिहासिक धरोहरें हैं, इसके कारण पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हैं कि राज्य में अनेक सुरम्य प्राकृतिक स्थल और ऐतिहासिक धरोहरें हैं, इसके कारण पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद है। बघेल ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल की नई वेबसाइट एवं सिरपुर भ्रमण हेतु बस सेवा का शुभारम्भ करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग के साथ-साथ संस्कृति विभाग और ग्रामोद्योग विभाग को मिलकर प्रदेश में पर्यटन को बढ़वा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राम वन गमन मार्ग, माता कौशल्या मंदिर,सिरपुर में बौद्ध स्तूप, बस्तर में चित्रकोट, तीरथगढ़ जलप्रपात, बारसूर में गणेश जी की प्रतिमा, रामगढ़ में प्राचीनतम नाट्यशाला स्थित है।बस्तर से सरगुजा तक राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। 
पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस मौके पर कहा कि पहले राज्य में मोटल बनाए गए थे लेकिन पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया था।अब सरकार पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार कर पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करेगी।

Desk Team