मंत्रिपरिषद में फिलहाल फेरबदल की कोई योजना नहीं : पटनायक

Summary :

मंत्रिपरिषद में फिलहाल फेरबदल करने की कोई योजना नहीं है। कृषि एवं पंचायती राज मंत्री प्रदीप महारथी के रविवार को इस्तीफा देने

भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि उनकी अपने मंत्रिप रिषद में फिलहाल फेरबदल करने की कोई योजना नहीं है। कृषि एवं पंचायती राज मंत्री प्रदीप महारथी के रविवार को इस्तीफा देने के बाद राज्य विधानसभा चुनावों से पहले मंत्रिपरिषद में फेरबदल को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

पटनायक ने एक बैठक से इतर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मंत्रिपरिषद में फेरबदल का कोई विचार नहीं है।’’ महारथी के अलावा पिछले साल से ही एक और मंत्री का पद खाली है। दामोदर राउत को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त किये जाने के बाद से उनकी जगह खाली है। महारथी के इस्तीफे और राउत की बर्खास्तगी के कारण मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या घटकर 18 हो गई है। ओडिशा में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 22 मंत्री हो सकते हैं।

Desk Team