बातचीत के अनुरोध पर ममता बनर्जी के कार्यालय से कोई जवाब नहीं आया : राज्यपाल जगदीप धनखड़

Summary :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संपर्क के सभी प्रयास विफल हो गए क्योंकि बातचीत के उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री के कार्यालय से कोई जवाब नहीं आया।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संपर्क के सभी प्रयास विफल हो गए क्योंकि बातचीत के उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री के कार्यालय से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उन्हें राज्यपाल के साथ नियमित रूप से संपर्क में रहना चाहिए। धनखड़ ने कहा कि उन्हें अब भी बनर्जी से सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद है। 
धनखड़ ने ट्वीट किया, “पिछले दरवाजों से संपर्क की कोशिशें विफल रहने के बाद मैंने बतौर राज्यपाल मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से उनकी पसंद की जगह, समय और दिन की सुविधा से चर्चा और संवाद के लिए आमंत्रित किया क्योंकि यही एकमात्र संवैधानिक तरीका था।” उन्होंने कहा, ”मुख्यमंत्री को राज्यपाल से संपर्क खत्म नहीं करना चाहिए। मुझे यकीन है कि उनसे जरूर सकारात्मक जवाब आएगा।” 

बंगाल सरकार प्रयोग में नहीं आने वाले हवाईअड्डों का करेगी नवीकरण : ममता बनर्जी 

Desk Team