इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ रिलीज़ हुई। पहले ही दिन फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार मिला और ओपनिंग डे पर फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया।

इस फिल्म की बम्पर ओपनिंग को देखते हुए इतना तो कहा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर इस फिल्म के जरिये बॉक्स ऑफिस पर हिट की हैट्रिक लगाने जा रहे है। दर्शकों को फिल्म तीनों की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है।
बता दें फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ से कार्तिक को अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। फिल्म ने कार्तिक की पिछली रिलीज़ लुकाछुपी और सोनू के टीटू की स्वीटी की पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ते हुए दमदार बिज़नेस किया है।

मुदस्सर अजीज के निर्देशन फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ ने बॉक्स ऑफिस पर नौ करोड़ 10 लाख रुपये की ओपनिंग ली है। इससे पहले कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनर लुकाछुपी थी जिसने पहले दिन आठ करोड रुपये की कमाई की थी।

सोनू के टीटू की स्वीटी और लुकाछुपी के बाद ये कार्तिक आर्यन की तीसरी हिट फिल्म साबित हो सकती है। पहले दिन की कमाई को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर 40 करोड़ से ऊपर का बिज़नेस कर सकती है।

वहीँ भूमि पेडनेकर ने भी इस फिल्म से पहले सांड की आंख और आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म बाला से लगातार दो हिट फ़िल्में दी है। अगर ‘पति पत्नी और वो’ भी हिट होती है, तो ये भूमि के करियर की भी लगातार तीसरी हिट फिल्म होगी। फिल्म में अनन्या पांडे भी अहम भूमिका में है।


Download Android App
Download iOS App




