सोनाक्षी सिन्हा लम्बे समय से बॉलीवुड में है और उनके पास अच्छी खासी फैन फॉलोविंग भी है लेकिन फिर भी सोनाक्षी आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रॉल्लिंग का शिकार होती है। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि नामचीन अभिनेत्री होने के बावजूद सोनाक्षी ट्रोलर्स के निशाने पर भी सबसे ज्यादा रहती है।

सोनाक्षी ज्यादातर बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर ट्रोल होती है पर वो ट्रोलर्स को करारा जवाब देना भी जानती है। हाल ही में सोनाक्षी ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया था की उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई उन्हें क्या कहता है या उनके बारे में क्या सोचता है।

इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म दबंग – 3 के प्रमोशन में व्यस्त है। प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में सोनाक्षी लाइव चैट पर यूजर्स के कमैंट्स पढ़ रही थी। तभी एक ट्रोलर ने कमेंट में लिखा कि ‘सोनाक्षी, सलमान खान की सबसे बड़ी चमची है।’ इस कमेंट पर सोनाक्षी का गुस्सा फूट पड़ा।

सोनाक्षी ने लाइव शो के दौरान ही ट्रोलर को जवाब देते हुए कहा , ‘हां ठीक है, उन्होंने मुझे अपनी पहली फिल्म दी … हूं मैं, क्या कर लोगे?’ बता दें सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के अपोजिट फिल्म दबंग से की थी और वो इस सीरीज में लगातार बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर रही है।

सोनाक्षी अक्सर इंटरव्यूज में सलमान खान की तारीफ करती नजर आती है और हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनसे सवाल किया गया था कि सलमान खान दबंग – 3 में अपने से 33 साल छोटी अभिनेत्री के साथ रोमांस कर रहे है। इसके बारे में सोनाक्षी का क्या सोचना है।

सोनाक्षी सिन्हा ने इस सवाल पर कहा, इस बारे में मैंने कभी सोचा नहीं पर अगर आपको ऐसा लगता है तो ये सवाल सलमान से पूछना चाहिए। सलमान से ये भी पूछना चाहियें कि वो खुद को इतना फिट कैसे रखते हैं और क्या खाते है, जिससे इतनी एनर्जी से काम करते है।

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा, मैं सलमान खान के काम की फैन हूं और उन्हें हैट्स ऑफ करती हूं। वह इतने लम्बे समय से बॉलीवुड में है और अपने स्टारडम को बरकरार रखे हुए है। ये वाकई काबिलेतारीफ बात है।


Download Android App
Download iOS App



