गुजरात राज्यसभा चुनाव से पहले राज्य में एक और कांग्रेस विधायक बृजेश मेरजा ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले 4 जून को कांग्रेस के दो विधायकों ने इस्तीफा दिया था।
विधानसभा सचिव ने पुष्टि की कि विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने मेरजा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मेरजा ने मोरबी सीट से चुनाव जीता था। पिछले तीन दिन में इस्तीफा देने वाले वह कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं।
‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर PM मोदी का खास सन्देश, कहा- जैव विविधता को संरक्षित रखने का संकल्प दोहराएं
विधायक के तौर पर इस्तीफा देने से पहले मेरजा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस विधायक अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने बुधवार शाम को इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले मार्च में भी कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था।


Download Android App
Download iOS App



