पटन : भाजपा, जदयू एवं लोजपा तीनों मिलकर करोड़ों रुपया बर्बाद किया और रैली में आम जनता नहीं पहुंचे। रैली को सफल बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार ऐड़ी-चोटी एक कर दिया। राजधानी के सभी सडक़ों को बंद कर दिया गया कि रैली में बिहारवासी पहुंचेगे। नरेन्द्र मोदी कहता था कि जदयू बडक़ा झूठा पार्टी है वहीं नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के डीएनए पर सवाल उठाया था। मगर रैली मिला-जुलाकर फेलुअर साबित हो ही गया। ये बातें कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा एवं विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने संयुक्त पे्रसवार्ता में कही। सदानंद सिंह ने कहा कि अब झूठा वादा ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है।
सत्ता में रहते हुए गरीब-गुरबा का पैसा इन्होंने पानी की तरह बहा दिया। बेगूसराय के जिस शहीद हो श्रद्धांजलि दे रहे थे वहां एनडीए के कोई भी मंत्री या नेता शहीद पिन्टू सिंह पार्थिव शरीर को देखने पटना एयरपोर्ट पर भी नहीं पहुंच सके। पार्थिव शरीर पर नमन करने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा पहुंचे। यह एक सरकारी रैली थी और सरकारी तंत्र और सरकारी मशिनरी का दुरूपयोग किया गया। आपने बिहार को पिछड़ा राज्य को विशेष दर्जा देने की घोषणा नहीं किये। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा है कि लोकसभा चु नाव में एनडीए 40 सीट जीतेगी। जनता सेवक है सब देख रही है और जमीनी हकीकत कुछ और है।
अगर 40 सीट के जगह पर दर्जन भर सीट भी जीत जाये वह भी दुर्भाग्यपूर्ण होगा। एक प्रश्न के उतर में उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के योजनाओं को सरजमीन पर लाने काम कांग्रेस ने किया। कांग्रेस पार्टी किसी से भेदभाव नहीं करती। जहां देश के जवान को शहादत दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री राजनीतिक कर रहे हैं। यही जीएसटी को लेकर भाजपा ने लोकसभा में हंगामा किया था आज उसी जीएसटी के लाखों-करोड़ों रुपये के आमदनी को जनता तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जीएसटी में ही फेलुअर हो गये। इस अवसर पर विधायक पूनम पासवान, सचिव मनोज शर्मा, प्रवक्ता राजेश राठौर, आनंद माधव, एच. के. वर्मा, नवनीत जयपुरियार, एच. के. वर्मा, नागेन्द्र सिंह उपस्थित थे।