लुधियाना : पंजाब के गबरूओं को नशों से दूर रहने से प्रेरित करने वाले रेसलिंग इंटरटेनमेंट कार्यक्रम के तहत आयोजित रोड़ शो के दौरान दा ग्रेट खली की मोजूदगी में खुली जीप में सवार ड्रामा क्वीन राखी सांवत से किसी अज्ञात शख्स ने ना केवल गंदी हरकत कर डाली बल्कि उस मनचले ने उसके पिछवाड़े पर पतलून में फूल तक डाल दिए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विख्यात बॉलीवुड की सुर्खियों में रहने वाली राखी सांवत एक विशेष प्रायोजित कार्यक्रम हेतु लुधियाना स्थित चौड़ा बाजार में खुली जीप में सवार होकर अपने चहेतों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने आई थी। इसी दौरान राखी सांवत ने बताया कि कुछ अज्ञात शख्स उसकी जीप में समर्थकों की आड़ में सवार हो गया और पीछे से प्राइवेट पार्ट पर उसने गलत हरकत की।
मोदी ने पाकिस्तान में किए गए हवाई हमले पर खुद ही सवाल उठाये है : कांग्रेस
गंदी हरकत का ध्यान आते ही राखी सांवत ने विरोध किया तो अज्ञात युवक जीप से उतरकर भाग निकला। राखी सांवत ने यह भी बताया कि उसे इस हरकत के बारे में बताते हुए बहुत शर्म आ रही है कि राखी सांवत जैसी दिलेरी युवती से कोई ऐसा र्दुव्यवहार भी कर सकता है।
इस दौरान वह दुखी होकर वह रोने लगीं। राखी ने कहा, कि एक बार मुझे लगा कि कोई मीका सिंह आ गया हैं। इस घटना से सनसनी फैल गई। क्रोधित राखी सांवत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब यहां पर सेलिब्रिटी ही सेफ नहीं हैं तो आम महिलाओं का क्या हाल होता होगा। अब वह दोबारा कभी पंजाब नहीं आएंगी।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



