बर्फीले तूफान की लपेट में आने से अमृतसर का गबरू जवान हुआ शहीद

Summary :

देश की सीमाओं पर अकसर दुश्मनों की गोलियों का शिकार होने के बाद शहादत का जाम पीने वाले जाबांजों में कुछ जाबांज ऐसे भी होते है, जो

लुधियाना- अमृतसर : देश की सीमाओं पर अकसर दुश्मनों की गोलियों का शिकार होने के बाद शहादत का जाम पीने वाले जाबांजों में कुछ जाबांज ऐसे भी होते है, जो कभी-कभार डयूटी के दौरान हादसों और कुदरती विपदाओं का शिकार हो जाते है।

ऐसे ही हुए एक हादसे में अमृतसर स्थित गांव मतेवाल के लांस नायक कुलदीप सिंह जो 5 सिख रेजीमेंट के कारगिल गलेशियार में आएं बर्फीले तूफान की लपेट में आने के कारण शहीद होने की खबर मिली है।

मोदी ने पाकिस्तान में किए गए हवाई हमले पर खुद ही सवाल उठाये है : कांग्रेस

जानकारी के मुताबिक लांस नायक कुलदीप सिंह, पुत्र कुलवंत सिंह जोकि हलका मजीठा और जिला अमृतसर के गांव कलेरबाला पाईका रहने वाला था, जो अपने पीछे अपनी पत्नी पवनदीप कौर और 5 साल के बच्चे जसनूर प्रीत सिंह को छोड़ गया है।

कुलदीप सिंह पिछले 16 सालों से भारतीय सेना में र्निविध्र डयूटी निभा रहे थे और बीती शाम गलेशियर में एक गश्त के दौरान 15 अन्य सेना जवानों के एक दस्ता जिसकी रहनुमाई कुलदीप सिंह कर रहे थे, अचानक बर्फ के तूफान में दबकर कुलदीप सिंह की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शहीद की मृत देह 3 मार्च को बाद दोपहर गांव पहुंचेंगी, जहां उनका अंतिम संस्कार सरकारी सम्मान के साथ गांव की शमशान घाट में किया जाएंगा।

– सुनीलराय कामरेड

Desk Team