पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने संकल्प रैली पर अपने टवीट में लिखा कि नरेन्द्र मोदी, नीतीश कुमार एवं रामविलास पासवान महीनों भर जोर लगाकर देखा और सरकारी तंत्र का दुरूपयोग भी किया तब जाकर गांधी मैदान में इतनी भीड़ जुटा पायी। लेकिन जब हम पान के गुमटी पर रूकते थे तब वहां पर इससे अधिक भीड़ जुट जाती थी। उन्होंने लिखा कि जा रे मर्द जतन करो कैमरा थोड़ा और जूम कराओ। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण को झूठ बोलने का आरोप लगाया। बिहार के न्यायप्रिय गरीब-गुरबा आपको औकात बता दिया।
आदमी कुछ भी बन सकता है, जुमला फेंक सकता है, उन्होंने लिखा कि बिहार की जनता को आप बुड़बक जुरूर समझें, लेकिन वे बुद्धिमान है। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान का संकल्प रैली केवल नरेन्द्र मोदी, नीतीश कुमार और रामविलास ने एनडीए को दोबारा आने के लिए संकल्प लिया। मगर गरीब-गुरबा ने इस संकल्प रैली को खारिज कर दिया। जा रहे बड़े-बड़े नेता मैं जिस रास्ता पर चलता था वहां पर इससे ज्यादा गरीबों की भीड़ लग जाती थी अब जा चुल्लू भर पानी में डूब मरो, पैसे और सरकारी तंत्र से भीड़ जमा नहीं होती है। गरीब-गुरबा के लिए काम करो और उनके दिल में बैठो तभी भीड़ जमा होगी। बिहार के लोग पिछड़ा जरूर हैं लेकिन इनमें राजनीतिक चेतना सबसे अधिक है।


Download Android App
Download iOS App



