मॉनसून के मौसम की शुरुआत के बीच वडोदरा हवाईअड्डे पर बीते चार दिनों में पक्षी के विमान से टकराने के तीन मामले सामने आये हैं। हवाईअड्डा के वरिष्ठ अधिकारियेां ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के कारण विभिन्न एयरलाइनों के तीन विमान भी हवाईअड्डा पर फंसे रहे।
वडोदरा हवाईअड्डा निदेशक चरण सिंह ने कहा कि पक्षियों को आकर्षित करने वाले छोटे कीट-पतंगे, खाद्य वस्तुएं और जलाशय इस बारिश के मौसम के दौरान हवाईअड्डा परिसर के आस-पास बहुतायत में पाये गये हैं, जिसके चलते मॉनसून के मौसम के दौरान विमान के पक्षी से टकराने के मामलों में इजाफा हुआ।
उन्होंने बताया कि मॉनसून के मौसम की शुरुआत के साथ हवाईअड्डा ने बीते चार दिनों में विमान के पक्षी से टकराने की तीन घटनाओं की रिपोर्ट की है और शहर में भी अच्छी बारिश हुई है। इसकी वजह से इस दौरान तीन विमान हवाईअड्डा पर फंसे रहे।


Download Android App
Download iOS App



