असम के मोरीगांव जिले में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक वाहन के ट्रक से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार धरमतुल इलाके में वाहन और ट्रक की टक्कर हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घायलों को मोरीगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
मृतकों में से एक की पहचान भूपाल अधिकारी के रूप में हुई है, जबकि अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
उन्होंने कहा कि कुल 17 तीर्थयात्री रविवार को ‘मकर संक्रांति’ के अवसर पर लोहित नदी में डुबकी लगाने के बाद अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंडा से गुवाहाटी लौट रहे थे। फिलहाल इस पूरे मामले पर प्रशासन की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



