देश के 9 राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके अलावा अगले साल लोकसभा चुनाव भी होंगे। इसी के मध्यनजर आज दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक की शुरुआत होगी। ये बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में जनता से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही भाजपा भविष्य में होने वाले चुनावों के लिए भी रणनीति बनाएगी। इस बैठक में भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के लिए दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं।
पीएम मोदी करेंगे रोड शो
मिली जानकारी के मुताबिक बैठक से पहले पीएम का रोड शो होगा। ये रोड शो संसद मार्ग से सभास्थल एनडीएमसी सेंटर तक होगा। बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी का जोरदार स्वागत करेंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिस द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक कुछ रास्तें बंद रहेंगे।
कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Traffic on the following roads and stretches will be affected as BJP is organising a roadshow today, 16th January, from 3 pm onwards: Delhi Traffic Police pic.twitter.com/pCyEl6Fxan
— ANI (@ANI) January 16, 2023
आज होने वाली बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को एक और साल बढ़ाने पर प्रस्ताव पेश किया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है। इस बैठक में पीएम के अलावा 30 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री, 12 मुख्यमंत्री, 5 उपमुख्यमंत्री के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पर अलग से चर्चा करेगी। इस बैठक में जनता से जुड़े मुद्दों पर फोकस रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



