बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। भले ही अपनी शादी के बाद से सोनम ने फिल्मों से दूरी बना रखी है मगर वो अक्सर ही फैशन इवेंट्स में शिरकत करती नजर आती हैं। सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हालांकि इस बीच सोनम कपूर का एक ट्वीट उन्हीं के लिए मुसीबत बना नजर आ रहा है जिसकी वजह से वह अचानक चर्चा में आ गई हैं।

शादी के बाद से ही सोनम मुंबई में कम रहती हैं मगर इन दिनों अदाकारा अपने पैरेंट्स के घर पर आई हुई हैं। ऐसे में वो मुंबई में घूमने निकली थी लेकिन मुंबई की सड़कों पर ट्रैफिक से परेशान हो गईं। मुंबई के ट्रैफिक से एक्ट्रेस इतनी परेशान हो गई कि उन्होंने ट्वीटर के जरिए अपना सारा गुस्सा जाहिर कर दिया। मगर अनिल कपूर की लाडली का ये ट्वीट नेटिजन्स को एक आंख नहीं भाया।

दरअसल, सोनम कपूर ने ट्वीट कर लिखा, “मुंबई में यात्रा करना टॉर्चर है। मुझे जुहू से बैंडस्टैंड तक पहुंचने में एक घंटे का समय लगा। हर तरफ कंस्ट्रक्शन और खुदाई का काम चल रहा है। प्रदूषण भी बहुत बढ़ गया है। आखिर ये चल क्या रहा है?” सोनम को उनके ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है और एक्ट्रेस को यूजर्स जमकर खरी-खोटी भी सुना रहे हैं।

सांवरिया एक्ट्रेस के ट्वीट पर एक यूजर ने उनकी टांग खिचांई करते हुए लिखा, ‘देख लो दिल्ली वालों मुंबई में प्रदूषण की बात कर रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, “पापा की परी उड़ के चली जाओ।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “हां तो कंस्ट्रक्शन वगैरह सब बंद कर दें, ताकि मैडम को परेशानी ना हो।” एक और ने यूजर ने सोनम को झाड़ लगाते हुए कहा कि “जब आपका घर बना था, तब भी प्रदूषण हुआ होगा और आपकी कार भी प्रदूषण मुक्त नहीं है।”










जहां कुछ लोग सोनम कपूर को उनकी ट्रैफिक जाम को लेकर किए ट्वीट को लेकर जहां उन्हें लताड़ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की बात का समर्थन भी किया है। उनका कहना है कि ट्रैफिक की वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मुंबई की आम जनता को डेली के कामों के लिए रोजाना घंटों-घंटो जाम का सामना करना पड़ता है।


Download Android App
Download iOS App



