दक्षिण मुंबई के क्राफेड मार्केट के नजदीक मंगलवार रात गिरी तीन मंजिला इमारत से 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलदास रोड स्थित यूसुफ नाम की इमारत करीब नौ बजकर 15 मिनट पर अचानक गिर गई।
PoK को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना हमारा अगला एजेंडा : जितेंद्र सिंह
शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह बहुत पुरानी इमारत थी और राज्य आवास एजेंसी म्हाडा के अधिकार क्षेत्र में थी। शुरुआत में मुंबई दमकल विभाग ने मलबे में तीन से चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई थी।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमएसी) के आपदा प्रकोष्ठ के अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन दल के जवान और बीएमसी के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं तथा बचाव एवं राहत कार्य जारी है। मुंबई के दमकल विभाग के प्रमुख पी. एस. रहांगडाले ने बताया कि एहतियातन पास की द्वारकादास इमारत और यूसुफ इमारत के बचे हुए हिस्से को खाली करा लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



