दिल्ली के मोती नगर के बसई दारापुर में पश्चिम बंगाल की एक 16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पूरी वारदात को बसई दारापुर में स्थित ईएसआई हॉस्पिटल परिसर में अंजाम दिया गया। दो आरोपी पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ईएसआई अस्पताल के पीछे की सुनसान जगह पर ले गए और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
मोती नगर थाना पुलिस ने गैंगरेप की इस गुत्थी को 6 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए रवि (25) और अंकित चौधरी उर्फ वासू (24) को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता को 12 घंटे से भी अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ कई बार गैंगरेप किया।
उन्नाव बलात्कार की पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए न्यायाधीश पहुंचे एम्स
पुलिस को इस घटना की जानकारी मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे मिली। इसके बाद कार्रवाई कर मोती नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। इस घटना की सूचना ईएसआई अस्पताल के सिक्यूरिटी सुपरवाइजर ने दी थी। पीड़िता की उम्र 16 साल है। पश्चिमी बंगाल की रहने वाली किशोरी तीन महीने पहले एक रिश्तेदार के जरिए दिल्ली आई थी।
वह मोती नगर में एक घर में घरेलू सहायिका का काम करती थी। उसे सोमवार सुबह घर का कुछ सामान लाने के लिए बोला गया था। इसके बाद वह पार्क में चली गई। पार्क में रवि व अंकित चौधरी बैठे हुए थे। इन दोनों आरोपियों ने किशोरी से जान-पहचान की और अच्छी तनख्वाह पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
दोनों आरोपी किशोरी को बसई धारापुर में स्थित ईएसआई अस्पताल के पीछे सुनसान जगह पर ले गए और वहा उसे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किशोरी ने ये बात अस्पताल के सिक्यूरिटी गार्ड को बताई। मोती नगर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू की।


Download Android App
Download iOS App



