हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): पुजारी को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर मारपीट कर मंदिर से हजारों की नगदी व समान लूटने वाले तीनबदमाशों को पुलिस ने गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने लूटी गयी 64 हजार की नगदी, 315 बोर के दोतमंचे, चार जिंदा कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लियाहै। आरोपियों को पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
पथरी एसओ पवन डिमरी ने बताया कि ग्राम कटारपुर पथरी हरिद्वार निवासी शिवमंदिर के पुजारी ओमपुरी ने 14नवम्बर को तहरीर देकर शिकायत की थी कि तीन अज्ञात बदमाश मंदिर में नल की फिटिंग के बहाने घुसकर उसकोतमंचे की नोक पर बंधक बनाकर मारपीट कर 64,010 रूपये और मंदिर का समान लूटकर ले गये। पुलिस ने तहरीरके आधर पर मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती शामभट्टा तिराहे से बाइक सवार तीन संदिग्धों को दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने 315 बोर के दो तमंचे, 04जिंदा कारतूस बरामद किये। पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने लेकर पहुंची।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम दिनेश पुत्र राम स्वरुप निवासी फेरुपुर पथरी हरिद्वार, आकाश पुत्र तेलूरामऔर संजीव उर्फ संजू पुत्र मांगेराम निवासीगण ग्राम विशनपुर थाना पथरी हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि उन्होंनेही शिवमंदिर में नल फिटिंग करने के बहाने घुसकर पुजारी को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर मारपीट करते हुए64,010 की नगदी व अन्य समान लूटे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से 64,010 हजार की नगदी व वारदातमें इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकलके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App



