तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में लगी महिला को सांप ने काटा, मची अफरा-तफरी, अधिकारियों ने शुरू की जांच

Summary :

Tirupati Balaji Temple: आंध्र प्रदेश के तिरुमला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रसिद्ध तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन के लिए लंबी कतार में खड़ी एक महिला श्रद्धालु को अचानक सांप ने काट लिया। यह घटना तड़के सुबह उस समय हुई, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में इंतजार कर रहे थे। अचानक हुए इस हादसे से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल श्रद्धालु को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। Woman Devotee Bitten By Snake: 300 रुपये देकर लाइन में…

Tirupati Balaji Temple: आंध्र प्रदेश के तिरुमला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रसिद्ध तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन के लिए लंबी कतार में खड़ी एक महिला श्रद्धालु को अचानक सांप ने काट लिया। यह घटना तड़के सुबह उस समय हुई, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में इंतजार कर रहे थे।

अचानक हुए इस हादसे से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल श्रद्धालु को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया।

Woman Devotee Bitten By Snake: 300 रुपये देकर लाइन में लगी थी

Tirupati Balaji Temple
Woman Devotee Bitten By Snake (Image- Social Media)

तेलंगाना के भूपालपल्ली कि एक भक्त मोनिका, तिरुमला श्रीवारी के दर्शन करने के लिए 300 रुपये में लाइन में लगी थी। तभी उसे सांप ने काट लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट (TTD) स्टाफ पंहुचा ओर मोनिका को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ ओर इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए तिरुपति के SWIMS हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल महिला की हालत अभी स्थिर है।

Andhra Pradesh News: सीनियर अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट जारी

Tirupati Balaji Temple
Andhra Pradesh News (Image- Social Media)

तिरुमला तिरुपति देवस्थनम ट्रस्ट ने मोनिका को सांप के काटने की सूचना उसके घर वालों को दी। दूसरी तरफ, TTD के सीनियर अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। स्टाफ उन लाइनों की जांच कर रहे हैं, जहां श्रद्धालु इंतजार के लिए लंबी लाइन में खड़े होते हैं। TTD के सीनियर अधिकारी ने भक्तों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटना फिर न हो, इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कौन थे एडविन लुटियंस? जिनकी राष्ट्रपति भवन से प्रतिमा हटाकर सी. राजगोपालाचारी को दी गई जगह, जानें क्या है वजह

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।