BAFTA 2026 Red Carpet Fashion: आलिया भट्ट ने बाफ्टा फिल्म अवार्ड 2026 में अपना डेब्यू किया। इस दौरान वह स्टनिंग डेजलिंग लुक में नजर आईं और एक बार फिर से अपनी एस्थेटिक, सोफेस्टिकेटेड स्टाइल चॉइस ध्यान खींच लिया है। इस इवेंट में कई इंटरनेशनल सितारे शामिल हुए। रेड कार्पेट पर एक बार फिर से हसीनाओं ने फैशन का जलवा बिखेरा। उनका ये लुक क्लासिक हॉलीवुड ग्लैमर की याद दिलाता है। ये लुक खासकर मरिलिन मुनरो से प्रेरित है।
BAFTA 2026 Red Carpet Fashion: सिल्वर गाउन पहन आलिया भट्ट ने गिराई बिजलियां

आलिया भट्ट ने बाफ्टा अवॉर्ड में सिल्वर मेटैलिक कलर की शिमरी ड्रेस पहनी थी। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया था और बालों को खुला रखा था। वह बिल्कुल हॉलीवुड के गोल्डन एरा की एक्ट्रेस नजर आ रही थीं। ब्रिटिश वोग के मुताबिक आलिया भट्ट का लुक मर्लिन मुनरो से इंस्पायर है। आलिया भट्ट ने बाफ्टा फिल्म अवार्ड के रेड कार्पेट के लिए गुच्ची का के आउटफिट को चुना। उन्होंने सिल्वर सीक्वेंस वाला बैकलेस गाउन कैरी किया, जिसमें हॉल्टर नेक लाइन दी गई थी। आलिया ने अपने इस गाउन के साथ एक वाइट फर का स्टोल लिया जो लुक में सॉफ्ट टच एड कर रहा था। स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ एक्ट्रेस का ये स्टनिंग लुक कंप्लीट किया गया।
ब्रिटिश एक्ट्रेस Erin Doherty ने पीकॉक ब्लू कलर की ड्रेस में ध्यान खींच लिया, जिसमें डीप वी नेकलाइन, नूडल स्ट्रेप, बैकलेस डिटेलिंग के अलावा सबसे खास था फ्लेयर्ड बॉटम जो मॉडर्न फैशन में एक्सपेरिमेंट को दिखाता है। ड्रेस के बॉटम को प्लीटेड डिटेलिंग के साथ कोनिकल, स्कल्पचर शेप में रखा गया। उनका ये लुक मेट गाला की याद दिला रहा है।
इन हॉलीवुड सेलेब्स भी बाफ्टा में शिकरत की

बाफ्टा अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट और फरहान अख्तर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा हॉलीवुड के कई सेलेब्स भी नजर आए। इस लिस्ट में एमा स्टोन, लियोनार्डाे डी कैप्रियो, माइकल बी जॉर्डन, किर्स्टन डंस्ट और जेसी प्लेमन्स और टिमोथी चेमलेट शामिल रहे। सभी के गेटअप, अटायर काफी हटकर थे।
Also Read: लंगर वाले बयान पर टूट गए Rajpal Yadav! बोले- ‘सच कुछ और ही है…’ सामने आया 1 बड़ा खुलासा


Download Android App
Download iOS App




