TMC नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुल्तान अहमद का हार्ट अटैक से निधन

Summary :

NULL

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद सुल्तान अहमद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। एक उत्साही खेल प्रशासक और मोहम्मडन स्पोर्टिंग सहित विभिन्न क्लबों से सम्बन्ध रखने वाले अहमद को अचानक ह्रदयाघात होने के बाद स्थानीय ब्लू वैली अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनका पार्थिव शरीर अभी अस्पताल में ही रखा गया है जहां उनके निकट सम्बन्धी, सहयोगी और विभिन्न राजनीतिज्ञों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस सांसद एवं पुराने सहयोगी की असमय मृत्यु से उन्हें गहरा दु:ख हुआ है। अहमद मनमोहन सिंह सरकार में केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री थे।

वह 15वीं लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर हावड़ा के उलुबेरिया सीट से सांसद चुने गए थे। इससे पहले वह दो बार 1987-91 और 1996-2001 के लिए कांग्रेस से विधायक चुने गए थे। मौलाना आजाद कॉलेज में 1969 में पढ़ाई के दौरान अहमद ने कांग्रेस की छात्र इकाई’छात्र परिषद में और 1973 में यूथ कांग्रेस में शामिल हुए थे। अहमद 1978-80 में युवा काग्रेस के जिला सचिव नियुक्त हुए। अहमद 1997 में अस्तिस्व में आयी तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य भी थे। वह मोहम्मदीन स्पोर्टिंग क्लब, कोलकाता के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

Desk Team