बेटे तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए जिम में जमकर पसीना बहाती रही ताकि वह फिल्म के लिए फिट हों। फिलहाल अब वह फिट होकर फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उनके इस फिल्म की शूटिंग शुरु भी हो चुकी है लेकिन शूटिंग शुरू होती है एक बुरी खबर सुनने को मिल गई।
दरअसल, करीना और सोनम कपूर के इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अब इस फिल्म से अलग होने के संकेत दे दिए हैं। अब वह ऐसा क्यों कर रही हैं यह तो नहीं पता लेकिन इससे करीना कपूर तनाव में जरूर होंगी। क्योंकि उन्होंने इस फिल्म के लिए न केवल कड़ी मेहनत की बल्कि अपने मातृत्व का बलिदान भी किया। क्योंकि तैमूर के साथ वक्त गुजारने की जगह उन्होंने जिम में फिल्म के लिए पसीना बहाना उचित समझा।


Download Android App
Download iOS App





