पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी उतर चढ़ाव जोर पकड़ने लगी है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बागी तेवर अपना चुके विधायक शुभेंदु अधिकारी को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। अंग्रेजी न्यूज चैनल के मुताबिक आईबी की रिपोर्ट और थ्रेट परसेप्शन के आधार पर गृह मंत्रालय ने शुभेंदु को यह सुरक्षा दी है। बता दें कि मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब वह विधायक पद से भी इस्तीफा देने वाले हैं।
खबरों की माने तो शुभेंदु के इलाका पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में उनके नाम पर एक ऑफिस खुला है, जो पूरी तरह से भगवा रंग में रंगा है। इस ऑफिस को शुभेंदु बाबू सहायता केंद्र नाम दिया गया है। शुभेंदु के करीबी कनिष्क पांडा ने भगवा ऑफिस पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह रंग त्याग और सेवा का प्रतीक है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अब शुभेंदु अधिकारी बीजेपी में जाने का मन पक्का कर चुके हैं।
बता दें कि शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में परिवहन मंत्री थे और इसी साल 27 नवंबर को उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा था कि मेरी पहचान यह है कि मैं पश्चिम बंगाल और भारत का बेटा हूं। मैं हमेशा पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए लडूंगा। इतना ही नहीं, उन्होंने पार्टी नेतृत्व को एक संदेश भी भेजा, जिसमें उन्होंने कहा कि अब टीएमसी में रहकर काम करना संभव नहीं है। शुभेंदु अधिकारी को जनाधार वाला एक प्रभावशाली नेता माना जता है। उनका इस्तीफा ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



