पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती फर्जी टीकाकरण का शिकार हुई हैं। सांसद ने खुद दावा किया है कि उन्होंने कोलकाता में एक नकली कोविड टीकाकरण अभियान का भंडाफोड़ किया है। उनका कहना है कि उन्होंने टीका भी लगवाया लेकिन टीक लगवाने के बारे में उन्हें कोविन ऐप से कोई जानकारी नहीं मिली।
सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कहा, “मुझसे एक व्यक्ति ने संपर्क किया जिसने अपना परिचय एक आईएएस अधिकारी के रूप में दिया और कहा कि वह ट्रांसजेंडर और विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए एक विशेष अभियान चला रहा था और उन्होंने अभियान के दौरान मुझसे वहां उपस्थित रहने के लिए अनुरोध किया”।
पश्चिम बंगाल : CM ममता ने अलपन बंदोपाध्याय को प्रताड़ित करने के लिए मोदी सरकार की आलोचना की, कही ये बात
उन्होंने कहा कि मैंने लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए शिविर में कोविशील्ड की वैक्सीन ली। लेकिन मुझे कोविन ऐप से कोई पुष्टिकरण संदेश कभी नहीं मिला। मैंने कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नीली बत्ती और नकली स्टीकर वाली कार का उपयोग कर रहा था।
फर्जी कोविड टीकाकरण अभियान पर कोलकाता पुलिस पुलिस ने कहा कि हमें ऐसी कोई शीशी नहीं मिली जिसकी एक्सपायरी डेट हो। जब्त शीशियों को जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि वे असली हैं या नहीं। इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ होगी।


Download Android App
Download iOS App



