पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है, इसके लिए अभी से सियासी जमीन तैयार होने लगी है। चुनावी सरगर्मी के बीच ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की राजनीति में एंट्री के साथ ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इन अटकलों से ममता बनर्जी खेमे में हलचल मच गई है।
टीएमसी सांसद सौगत राय से जब इस से संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर सौरव गांगुली ऐसा कदम उठाते हैं तो उन्हें दुख होगा। इसके साथ ही उन्होंने गांगुली को राजनीति से दूर रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि गांगुली भले ही बंगाल में लोकप्रिय हों, लेकिन गरीबों की दिक्कतों के बारे में वो नहीं जानते हैं।
इंग्लिश वेबसाइट इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए सौगत रॉय ने कहा कि बीजेपी को बंगाल के लिए कोई मुख्यमंत्री का उम्मीदवार नहीं मिल रहा है इसलिए सौरव गांगुली के नाम को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने गांगुली पर निशाना साधते हुए कहा, ‘वो देश और गरीबों की समस्याओं के बारे में नहीं जानते हैं।
बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, बीजेपी के पास मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है, इसी वजह से वो इस तरह की बातें फैला रहे हैं। अगर सौरव राजनीति में आने का फैसला लेते हैं तो उन्हें काफी दुख होगा।’ गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में भी सौरव गांगुली के राजनीति में आने की अटकलें जोरों पर थीं, तब एक खबर आई थी कि उन्होंने बीजेपी को अपने मन की बात बता दी है।


Download Android App
Download iOS App



