इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान अपने निकाह को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सना खान ने हाल ही में गुजरात के मुफ्ती सईद अनस के साथ निकाह किया है। ऐसे में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वलीमा लुक साझा करते हुए कुछ ग्लैमरस तस्वीरें साझा की हैं तो आइए देखते हैं यह खूबसूरत तस्वीरें।

बता दें,अभिनेत्री सना खान ने निकाह हो जाने के बाद अपना नाम भी बदला लिया है। अब अदाकारा का पूरा नाम सईद सना खान है। जी हां दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यही नाम लिखा है।

सना खान ने वैसे तो अपने निकाह पर वाइट कलर का वेडिंग गाउन पहना था। तो वहीं वलीमा के लिए एक्ट्रेस लाल रंग का लहंगा पहने बहुत खूबसूरत नजर आई। हैवी ज्वेलरी और मांग टीके के साथ सना खान का ये लुक और भी निखर कर आ रहा है।

सना खान इस लाल लहंगे के जोड़े को पहने किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। अब फैंस उनके इस लुक को देखने के बाद एक्ट्रेस की खूबसूरती के और भी ज्यादा दीवाने हो गए हैं।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक तो सना खान ने अनस मुफ्ती से 20 नवंबर को शादी की है। सना खान की ये सभी स्टाइलिश और खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर धडल्ले से वायरल हो रही हैं।

बता दें , सना खान के मुफ्ती अनस सईद के शादी कर लेने से सभी काफी ज्यादा हैरान थे। लेकिन इसी बीच सना ने मुफ्ती अनस से निकाह करने की वजह भी बता दी है। सना ने सईद के साथ अपने निकाह की फोटो साझा करते हुए इसके साथ में मैसेज लिखा,एक-दूसरे को प्यार किया अल्लाह के वास्ते। एक-दूसरे से शादी की अल्लाह के वास्ते। अल्लाह में इस दुनिया में एक-साथ रखे और जन्नत में भी साथ रखे।


Download Android App
Download iOS App



