TMC का 23वां स्थापना दिवस आज, CM ममता ने लोगों के लिए संघर्ष का लिया प्रण

Summary :

ममता बनर्जी ने ट्वीट किया,‘‘ आज तृणमूल कांग्रेस की स्थापना के 23 वर्ष हो गए, मैं एक जनवरी 1998 में शुरू किए गए सफर को पीछे पलट कर देखती हूं। ये वर्ष बेहद संघर्ष भरे रहे लेकिन इस दौरान हम लोगों के लिए संघर्ष की अपनी प्रतिबद्धता पर डटे रहे और अपने उद्देशयों को हासिल करते रहे।’’

तृणमूल कांग्रेस का 23वां स्थापना दिवस शुक्रवार को पूरे पश्चिम बंगाल में मनाया जा रहा है और इस दौरान पार्टी प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों के लिए काम करने और उनके लिए संघर्ष करने का प्रण लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य मुख्यालयों में पार्टी का ध्वज फहराया और लोगों की सेवा में अथक परिश्रम के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

ममता बनर्जी ने ट्वीट किया,‘‘ आज तृणमूल कांग्रेस की स्थापना के 23 वर्ष हो गए, मैं एक जनवरी 1998 में शुरू किए गए सफर को पीछे पलट कर देखती हूं। ये वर्ष बेहद संघर्ष भरे रहे लेकिन इस दौरान हम लोगों के लिए संघर्ष की अपनी प्रतिबद्धता पर डटे रहे और अपने उद्देशयों को हासिल करते रहे।’’ राज्य में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और पार्टी ने सत्ता में अपने 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं ऐसे में मुख्यमंत्री ने राज्य को बेहतर बनाने के अपने संघर्ष को जारी रखने का प्रण किया।

उन्होंने लिखा,‘‘ तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मैं अपनी मां-माटी-मानुष का और अपने सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करती हूं जो बंगाल को प्रतिदिन बेहतर और मजबूत बनाने में लगातार हमारे संघर्ष में शामिल हैं। तृणमूल परिवार आने वाले वक्त में भी इसी प्रण के साथ आगे बढ़ेगा।’’ पार्टी ने इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के निर्देश पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए हैं। गौरतलब है कि बनर्जी ने कांग्रेस से अलग हो कर आज ही के दिन 1998 में तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की थी।

कृषि कानून पर 37वें दिन प्रदर्शन जारी, किसान नेता बोले- 4 जनवरी को हल नहीं निकला तो तेज होगा संघर्ष

Desk Team