वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में 2021-22 का आम बजट पेश किया। यह पहली बार है, जब 2021-22 का बजट छापा नहीं गया है। इसे इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में जारी किया गया। वहीं पेश बाजार को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को आम बजट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह शत-प्रतिशत ‘दूरदर्शिता रहित’ बजट है जिसकी थीम ‘सेल इंडिया’ (भारत को बेचना) है।
India’s first paperless budget is also a 100% visionless budget.Theme of the fake budget is Sell India!
Railways:sold
Airports:sold
Ports: sold
Insurance: sold
PSUs:23 sold!Common people ignored. Farmers ignored.
Rich get richer,nothing for middle class,poor get poorer (1/3)
— Derek O’Brien | ডেরেক ও’ব্রায়েন (@derekobrienmp) February 1, 2021
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 2021-22 के लिए आम बजट प्रस्तुत किया जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया आई। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओब्रायन ने कहा, ‘‘भारत का पहला कागज रहित बजट शत-प्रतिशत दूरदर्शिता रहित बजट भी है। इस फर्जी बजट की थीम भारत को बेचना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे: बिक गया, हवाईअड्डे: बिक गये, बंदरगाह: बिक गये, बीमा कंपनियां: बिक गयीं, पीएसयू: 23 बिक गये।’’
तृणमूल कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि बजट में आम आदमी और किसानों की अनदेखी की गयी है और यह अमीरों को और धनवान तथा निर्धन को और गरीब बनाएगा, वहीं मध्यम वर्ग को इसमें कुछ भी नहीं मिला है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में ग्रामीण सड़कों के निर्माण के आंकड़े देते हुए कहा, ‘‘ग्रामीण सड़कें: 2011 तक 39,705 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें थीं, 2011-20 के बीच 88,841 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ।’’ डेरेक ओब्रायन ने कहा कि ग्रामीण सड़कों के मामले में पश्चिम बंगाल पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल ने कल ही कर दिया, केंद्र सरकार आज केवल बातें कर रही है।’’


Download Android App
Download iOS App



