मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब करीब-करीब नियंत्रण में आ गया है, ऐसे हालात में राज्य सरकार ने इस महामारी के विरूद्ध टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने के लिए एक नई योजना को लोगों के सामने रखा है। प्रदेश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया ज्यादा कारगर हो और लोगों तक समय पर सूचना पहुंच सके, इसके लिए अब निर्वाचन व्यवस्था की तर्ज पर कार्ययोजना पर अमल किया जाएगा।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने मंत्री समूह की बैठक में लिए निर्णय के अनुसार कोविड टीकाकरण कवरेज बढ़ाने के लिए नवीन कार्ययोजना के निर्देश समस्त जिलाधिकारियों केा जारी किए है । नई कार्ययोजना के मुताबिक निर्वाचन व्यवस्था की तर्ज पर प्रत्येक जिले में सेक्टर चिन्हित किए जाएंगे।
इसके तहत जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में सेक्टरवार सत्रों के आयोजन का केलेण्डरवार प्लान तैयार किया जाएगा। कार्ययोजना के मुताबिक प्रत्येक सेक्टर में आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्रों की सूचना स्थानीय पंचायत राज संस्थाओं को दो दिन पूर्व से दी जाएगा एवं सरपंच, सचिव के माध्यम से संबंधित पंचायतों में टीकाकरण के लिए मुनादी कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



