अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में उग्रवादी संगठन एनएससीएन-आईएम के एक शीर्ष उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) चुखु अपा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उग्रवादी संगठन में ‘किलोनसर’ (मंत्री) का पद संभालने वाले सेमली हखुन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि सेमली हखुन को असम पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के पास से 2.18 लाख रूपये की रकम बरामद
पुलिस महानिरीक्षक अपा ने कहा, खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए, हमारी टीम 25 मार्च को असम के तिनसुकिया पहुंची और हखुन के ठिकाने का पता लगाने में कामयाब रही। बाद में उसे तिनसुकिया पुलिस के सहयोग से हमारी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और 2.18 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।


Download Android App
Download iOS App



