झारखंड में हुआ दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 3 की मौत

Summary :

झारखंड के नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन पर शुक्रवार की रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जब रेलव ट्रैक पार कर रहे तीन लोगों की हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई

झारखंड के नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन पर शुक्रवार की रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जब रेलव ट्रैक पार कर रहे तीन लोगों की हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। तीनों मृतकों के शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गए हैं। ट्रेन की चपेट में आने के कारण तीनों लोगों की दर्दनाक मौत हुई। अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, हालांकि रेलवे पुलिस की ओर से मृतकों की पहचान के लिए जांच की जा रही है ।
राजधानी एक्सप्रेस अप लाइन पर गोमो से पार कर रही थी  
झारखंड में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से  3 की मौत | Jharkhand three people killed after being hit by a train at  Netaji Subhash
शुक्रवार रात 8:25 पर हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अप लाइन पर गोमो से पार कर रही थी, इससे पहले 8:23 पर डाउन लाइन पर आसनसोल गोमो ईएमयू ट्रेन गोमो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर आयी थी। कुछ यात्री प्लेटफार्म संख्या 4 के ऊपरी छोर के रेलवे ट्रैक के तरफ उतारकर ट्रैक को पार करने लगे। इसी दौरान अप लाइन प्लेटफार्म नंबर 3 से आ रही 12301 हावड़ा नई दिल्ली राजधानी ट्रेन की चपेट में आकर आकर 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों के शरीर के चिथड़े उड़े
भीषण टक्कर के कारण मृतकों के शरीर के चिथड़े उड़ गए ,जो ट्रैक के 100 से 200 मीटर के दायरे में फैल गए थे। मृतकों के चेहरे इतनी बुरी तरीके से नष्ट हो चुके हैं कि उनकी पहचान कर पाना रेलवे पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। हालांकि यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि तीनों मृतक या तो गोमो या आसनसोल के रहने वाले हो सकते हैं , फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी।
 

Desk Team