मनीष कश्यप पर पुलिस करने पहुंची ऐसी कार्रवाई की उसने खुद सरेंडर कर दिया

Summary :

बिहार के पापुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए है। मनीष कश्यप कई दिनों से बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर तंज कस चुके है। कश्यप बार बार तेजस्वी की सीएम बनने का सपना पूरे होने को लेकर बार बार कह रहे है कि उनका ये सपना पूरा नहीं होगा। इन सबके बीच मनीष कश्यप पर कार्रवाई शुरु की गई और उनके तीन अकाउंट सीज कर दिए गए। मनीष पर हो रही कार्रवाई के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने जगदीशपुर थाने में सरेंडर कर दिया है।

बिहार के पापुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए है।  मनीष कश्यप कई दिनों से बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर तंज कस चुके है। कश्यप बार बार तेजस्वी की सीएम बनने का सपना पूरे होने को लेकर बार बार कह रहे है कि उनका ये सपना पूरा नहीं होगा। इन सबके बीच मनीष कश्यप पर कार्रवाई शुरु की गई और उनके तीन अकाउंट सीज कर दिए गए। मनीष पर हो रही कार्रवाई के बाद  यूट्यूबर मनीष कश्यप ने जगदीशपुर थाने में सरेंडर कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मनीष कश्यप ने थाने में सरेंडर किया
मनीष कश्यप ने उस समय पुलिस के सामने सरेंडर किया है। जब बिहार पुलिस उसके घर की कुर्की कर रही थी। इसकी जानकारी बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने दी। बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद  मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
 कश्यप के घर की कुर्की करने पहुंची पुलिस
लेकिन जब वहां से भी कोई राहत नहीं मिली तो वो इधर उधर भागने लगा। उधऱ कई दिनों से यूट्यूबर मनीष कश्यप की तलाश कर रही बिहार पुलिस की ईओडब्ल्यू की टीम आज सुबह उनके घर कुर्की करने पहुंच गई । तो कश्यप डर के मारे  जगदीशपुर थाने में सरेंडर करने पहुंच गया। वहीं इस मामले को लेकर  पुलिस का कहना है कि यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
हिंसक घटनाओं का फर्जी वीडियो प्रसारित करने का आरोप
मनीष कश्यप पर इतनी बड़ी कार्रवाई की बड़ी वजह है कि उसने तमिलनाडु में कुछ हिन्दी भाषी लोगों के साथ हुई हिंसक घटनाओं का  फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। जिसके बाद  पुलिस एक्शन मोड में नजर आई और पुलिस ने एफआईआर दर्ज  की जिसके  बाद ही  वो फरार हो गया।

Desk Team